फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दशहरा मैदान में 40 फुट के तीन रावण जलेंगे

Mon, 19 Oct 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर में चल रही तीनों रामलीलाओं की ओर से दशहरा पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को दशहरा मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन किया जाएगा। आतिशबाजी के बाद शाम 6:15 बजे 40-40 फुट के तीन रावण के पुतलों का दहन होगा।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, गढ़ श्री रामलीला कमेटी आमपड़ाव के संचालक आशाराम और श्री बाल रामलीला कमेटी के सदस्य विनय भाटिया ने बताया कि दशहरा मैदान में मंच तैयार किया जा रहा है। मैदान में रोशनी और पानी की व्यवस्था के लिए प्रशासन से आग्रह किया गया है। मंगलवार को शाम तीन बजे राम-रावण युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद आतिशबाजी के बीच रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
श्री रामलीला कमेटी और गढ़ श्री रामलीला कमेटी के कार्यक्रम में लैंसडौन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, श्री बाल रामलीला कमेटी के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण मुख्य अतिथि रहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल और नगर मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन की बैठक नहीं होने से कमेटियों में रोष
दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से इस बार तीनों रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक नहीं की गई। इससे कमेटियों में नाराजगी है। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, गढ़ श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जुयाल, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन बिष्ट और आशाराम ने कहा कि हर वर्ष प्रशासन मेले की व्यवस्थाओं और शांति व्यवस्था को लेकर बैठक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें