कोटद्वार। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जनजागरूकता अभियान में सहभागिता की। रविवार को वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
रविवार को यातायात निरीक्षक संदीप तोमर एवं परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने शहर में प्रमुख जगहों पर पहुंचकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वाहनों को रोककर गति पर पूर्ण नियंत्रण रखने की सलाह देते हुए सीट बेल्ट लगाकर चलने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। साथ ही कोहरे के दौरान संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। वहीं, दुपहिया वाहन चालकों को रोककर हेल्मेट जरूर पहनने और गति सामान्य रखने के लिए कहा। रोटरी क्लब कोटद्वार के सदस्यों ने जागरूकता अभियान में हर समय साथ रहने के प्रति आश्वस्त किया। अभियान में कई क्लब सदस्य शामिल हुए। संवाद