फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लैब में की सेंधमारी, चिकित्सा उपकरण ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यूपी से सटे कोटद्वार शहर में बृहस्पतिवार रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने सेंधमारी की। इस दौरान चोर गिवईंस्रोत क्षेत्र की एक लैब के ताले तोड़कर वहां से चिकित्सा उपकरण उड़ा ले गए। वहीं चोरों के एक दूसरे गिरोह ने जौनपुर क्षेत्र में एक घर में ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों के जागने की भनक लगते ही वे भाग गए।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गिंवईस्रोत में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने एक लैब के ताले तोड़ वहां से चिकित्सा उपकरण चोरी कर लिए। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला, जब आसपास के लोगों ने लैब के ताले टूटे हुए देखे। लोगों ने इसकी सूचना लैब संचालिका सुरेंद्र कौर को दी। उन्होंने बताया कि चोर लैब से एक टेबल फैन, बीपी मशीन, डिजिटल और मैनुअल थर्मामीटर व शुगर जांचने की मशीन ले गए। इसके पास ही चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर वहां रखा पुराना लोहा और बर्तन चुरा लिए।
बृहस्पतिवार रात ही करीब दो बजे चोरों ने अलकनंदा कॉलोनी जौनपुर में एक घर में चोरी का प्रयास किया। चोर ताले तोड़ ही रहे थे, तभी तेज आवाज के चलते आसपास के लोगों की नींद खुल गई। लोगों के बाहर आने पर चोर मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने बताया कि विकासदीप मित्तल जौनपुर में किराए पर रहते हैं। वह परिवार समेत अपने घर मवाना गए हुए हैं। घर पर ताला लगा हुआ था। कोटद्वार में चोरों के गिरोह सक्रिय होने से लोगों की नींद हराम हो गई है। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि सूचना पर दोनों जगहों का मौका मुआयना किया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें