फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नवनिर्मित रेलवे स्टेशन में चोरों की सेंधमारी, हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नवनिर्मित कोटद्वार रेलवे स्टेशन का उद्घाटन अभी हुआ नहीं कि सामान चोरी होने लगा। चोर रेलवे स्टेशन परिसर में अलग-अलग जगहों से रेलिंग, टोंटी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि सामान चोरी हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के दोमंजिला भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके कक्षों, टॉयलेट एवं परिसर को सुविधाजनक बनाया गया है। करोड़ों रुपये का बजट खर्च करने के बाद भवन एवं संसाधनों की सुरक्षा रामभरोसे छोड़ी गई है। दरअसल स्टेशन परिसर में कहीं भी न तो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और न ही भवन को अभी रेलवे स्टेशन अधिकारियों के सुपुर्द किया गया है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ही परिसर में रह रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि चोरों ने भवन के ऊपरी हिस्से में पहुंचकर एक कक्ष का ताला तोड़कर उसके टॉयलेट से कीमती टोंटियां आदि सामान चोरी कर लिया और सामान को क्षति पहुंचाई। चोरों ने कक्ष से एक एग्जॉस्ट फैन भी चोरी कर लिया। ऊपरी हिस्से में सुनसान पड़े परिसर में पहुंचकर चोरी की घटना को अंजाम तो दिया ही, स्टेशन के भीतर मुख्य हॉल के प्रवेश द्वार पर लगाई गई रेलिंग से पाइप चोरी कर लिए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों ने चोरी की सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस भी इस घटना से सकते में है। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल जांच भी की जा रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि रविवार को रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे कुछ यात्रियों का आपसी बातचीत के दौरान सामान से ध्यान हटने पर घुमंतू बच्चे दो बैग उठाकर ले गए थे। बैग चोरी होने का समय रहते पता लगने पर बच्चों का पीछा किया गया, तो वे बैग रेल ट्रैक पर फेंककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें