फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सेवानिवृत्त वन अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक में उठीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की स्थानीय शाखा की मासिक बैठक पनियाली स्थित अरण्य सभागार में आयोजित हुई।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष एवं पूर्व रेंजर आरपी पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा के साथ सदस्यों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। आरपी पंत ने कहा कि इस वर्ष विभाग के सहयोग से कोटद्वार और सनेह रेंज में पौधारोपण कार्य कराया गया। पौधारोपण के समय सदस्यों की संख्या कम रहने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वन विभाग की पहचान और जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों में सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में कोरोना काल में रोके गए भत्तों को बहाल करने की मांग भी उठाई गई। समिति ने सरकार से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने का आह्वान किया। साथ ही सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि स्वास्थ्य या अन्य किसी समस्या से संबंधित प्रकरणों के समाधान के लिए समिति आवश्यक कार्रवाई करेगी। बैठक में पूर्व एसडीओ अनिल कुकरेती, पूर्व रेंजर हरिश्चंद्र भट्ट सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें