हिंदू जागरण मंच जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई मुद्दों पर की गई चर्चा
कोटद्वार। हिंदू जागरण मंच की जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिंदू जनजागरण का आह्वान किया गया। साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा कर समस्या निवारण के लिए टीम भावना से जुटने का संकल्प लिया गया।
गोविंद नगर में रविवार को जिला संयोजक सौरभ गोदियाल की अध्यक्षता बैठक हुई। संगठन में ही शक्ति की बात दोहराते हुए उन्होंने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए सजग रहने की अपील की एवं हिंदू समाज को एक होकर चलने का आह्वान किया। संगठन मंत्री नरेंद्र ने संगठन विस्तार के लिए सदस्यों को जोड़ने के साथ ही जिले में लव जिहाद, भूमि जिहाद जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। जिला सह संयोजक प्रीतम नेगी ने जिले में हिंदू उत्पीड़न के मामलों पर चर्चा की।
बैठक में बबलू नेगी को सर्वसम्मति से कोटद्वार नगर सह संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर संगठन मंत्री नरेंद्र, जिला सह संयोजक अनूप ध्यानी, नगर संयोजक सत्यप्रकाश, संदीप डोबरियाल, बबलू नेगी, नीरज, सत्यपाल सिंह, आनंद गोस्वामी, पूजा, अनीता देवी, शांति देवी, प्रीति देवी, रविंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद