फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूनाधारा में हाईवे पर जल्द सुगम होगी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा के पास चूनाधारा में हाईवे पर आवाजाही में हो रही परेशानी से जल्द निजात मिलेगी। लोनिवि के राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड धुमाकोट की ओर से यहां पर हाईवे दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में है। पुश्ते का निर्माण होते ही मार्च माह में हाईवे पर डामरीकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गत वर्ष 21 जुलाई को भारी बारिश से चूनाधारा के पास पुश्ता ढहने से करीब 50 मीटर हाईवे धंस गया था। तब पहाड़ी काटकर यहां आवाजाही के लिए रास्ता बनाया गया लेकिन यहां लोग हाईवे संकरा हो गया था। ऐसे में यहां लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। विभाग ने यहां पर पुश्ता निर्माण शुरू किया था, लेकिन निर्माण सामग्री के अभाव में बीते दिसंबर माह में पुश्ता निर्माण कार्य रोक दिया गया। एनएच प्रशासन ने डीएम से खोह नदी में खनन का पट्टा जारी करने की मांग की थी, लेकिन तब तहसील प्रशासन ने खनन की अनुमति नहीं दी। एनएच प्रशासन ने मालन में खनन खुलने के बाद अब पुश्ता निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया है। एनएच लोनिवि खंड धुमाकोट के अपर सहायक अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि खोह नदी से उप खनिज खनन की अनुमति न मिलने से कार्य पूरा होने में विलंब हुआ। पुश्ता निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मार्च माह से सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें