फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अतिक्रमण हटाओ टीम को देखकर फड़ ठेली वालों में मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम को नगर की मुख्य सड़कों पर अभियान चला अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया। इस दौरान गोखले मार्ग और स्टेशन रोड पर फड़ और ठेली वालों में अफरातफरी मच गई।

शहर के गोखले मार्ग और स्टेशन रोड समेत मुख्य मार्गों पर फड़ और ठेली लगाकर सड़क को घेरकर यातायात जाम करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके देखते हुए शुक्रवार शाम को सहायक नगर आयुक्त अजय अष्टवाल के नेतृत्व में नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम सबसे पहले गोखले मार्ग पहुंची। टीम के पहुंचते ही फल सब्जी वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कई ठेली वाले ठेलियां लेकर भाग निकले। इस दौरान सड़क पर फड़ लगाने वालों की फल सब्जी जब्त कर ली गई। इसके बाद टीम स्टेशन रोड पहुंची। यहां सड़क पर सामान रखने पर एक व्यापारी का चालान काटा गया। जबकि एक अन्य व्यापारी का सामान जब्त कर लिया गया। बाद में टीम गंगादत्त जोशी मार्ग पहुंची। टीम के पहुंचते ही यहां भी व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान सड़क पर तख्त लगाकर सामान सजाने वाले व्यापारियों के तख्त व स्टील के स्टैंड जब्त कर टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, कानूनगो मनोहर सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक परमीत कुमार, सफाई हवलदार विनोद कुमार समेत सफाई कर्मचारी और पीआरडी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें