फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नेक्स्ट जेन टैलेंट हंट में पहले दिन सम्मिलित हुए 160 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कण्वघाटी। भाबर के भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय की ओर से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय बीजीयू नेक्स्ट जेन टैलेंट हंट 2024 का शुक्रवार को आगाज हो गया है।

जीआईसी सतपुली में आयोजित परीक्षा में 160 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति परीक्षण, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। परीक्षा संपन्न कराने में राहुल राजपूत, शशि रावत, मिलन रावत, डिंपल डोबरियाल, ब्रजेश रावत आदि का सहयोग रहा। बीजीयू के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 1674 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र जीआईसी सतपुली के बाद 21 को जीआईसी जयहरीखाल व गुरुकुल इंटरनेशनल चंदनपुरा नजीबाबाद और 22 को कैप्टन गब्बर सिंह राइंका लालढांग और बीजीयू झंडीचौड़ परिसर में परीक्षा होगी। परीक्षा का समय प्रात: 11 से 12:30 बजे तक होगा। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। वहीं उनकी तर्कक्षमता, सामान्य ज्ञान, विज्ञान व गणित की समझ का मूल्यांकन करना है। परीक्षा परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति/चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें