फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: त्योहारी सीजन में नगर में हो चाक चौबंद व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने रविवार को नींबूचौड़ स्थित अपने आवास पर पुलिस प्रशासन के साथ बैठक की। उन्होंने नगर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आने वाले सभी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन को चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को कोटद्वार में हो रही गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कोटद्वार विधानसभा यूपी से लगी हुई है व गढ़वाल का मुख्य द्वार होने की वजह से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यहां आते जाते रहते हैं। उन्होंने पुलिस को कौड़िया चैकपोस्ट पर चौकसी बढ़ाकर मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में नशे की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, सत्यापन और अतिक्रमण जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेकर इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मित्रता पुलिस का परिचय देते हुए चौकी-थानों में जनता से उचित व्यवहार रखने को कहा। उन्होंने पुलिस को कोटद्वार में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एएसपी जया बलोनी, सीओ विभव सैनी, कोतवाल रमेश सिंह तनवर, यातायात निरीक्षक अनुराग कुमार आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें