फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझकोट पोखरी सड़क पर सुरक्षा दीवार नहीं

Sun, 14 Feb 2016 07:37 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण ब्लाक में पोखरी गांव को जोड़ने के लिए बनी मझकोट पोखरी सड़क पर सुरक्षा दीवार नहीं बनी है। इससे सड़क से ऊपर बसे पोखरी गांव में भूस्खलन का खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी इस सड़क पर शीघ्र सुरक्षा दीवार बनाने और डामरीकरण करने के लिए पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के अधिकारियों को निर्देशित करने मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार पांच सौ से अधिक आबादी वाले थलीसैण ब्लाक के पोखरी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मझगांव से पोखरी गांव तक सवा पांच किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। इसका निर्माण पीएमजीएसवाई के श्रीनगर खंड की ओर से किया गया। यह सड़क पिछले साल बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन इस सड़क पर पोखरी गांव से नीचे समेत कई जगहों पर सड़क के हिल और खड्ड साइड सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है।
उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस सड़क सुरक्षा दीवार बनाने, डामरीकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। दूसरी तरफ पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड श्रीनगर के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि उक्त सड़क पर दोनों साइड दीवार बनाने के लिए शासन को आंगणन भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इनका निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें