फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नगर पालिका क्षेत्र में नहीं है पार्किग की व्यवस्था, हाईवे पर लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद दुगड्डा के पास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण आए दिन हाईवे पर जाम की स्थित बनी रहती है। जिसके कारण लोगों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




दुगड्डा नगर पालिका क्षेत्र में एनएच 534 और स्टेट हाईवे 09 गुजरता है। यहां से प्रतिदिन सैकडों वाहनों की आवाजाही होती है। निजी और सरकारी वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग वाहनों को सड़क के किनारे खड़े करते हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर स्थित चूनाधारा में वाहनों का अधिक दबाव के कारण आए दिन जाम लगता है। जाम लगने से लोग परेशान रहते हैं। कई बार एंबुलेंस फंस जाती है, जिसके कारण पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में पसीना बहाना पड़ता है। स्थानीय लोगों के द्वारा बार बार शिकायत के बाद भी पार्किंग की इस गंभीर समस्या पर न तो नगर पालिका और न ही शासन-प्रशासन गंभीर है। जिसके कारण क्षेत्रीय जनता में शासन के प्रति रोष व्याप्त है।

पार्किग के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण दिक्कतें आ रही थी। अब वार्ड नंबर चार में लंगूरगाड़ के किनारे पार्किंग के लिए स्थान चयनित किया गया है। यहां पर पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें