फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पौड़ी नेशनल हाईवे पर लग रहा जाम, यात्री हो रहे परेशान

Thu, 01 May 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे चौड़ीकरण के कार्य के कारण धूल से यात्रियों का चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवाजाही हुई खतरनाक
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल और सतपुली के बीच बृहस्पतिवार शाम पौने छह बजे के करीब आधा किमी तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चौड़ीकरण कार्य के कारण मार्ग पर आवाजाही खतरनाक हो गई है।
पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल और सतपुली के बीच मल्ली सतपुली से गुमखाल के बीच 6-7 स्थानों पर बीते दो माह से हाईवे चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इन स्थानों पर पहाड़ी के मलबे को काटकर डंपरों के माध्यम से डंपिंग जोन में ले जाया जा रहा है। ऐसे में सड़क पर पड़े मलबे को पोकलेन मशीन से डंपर में भरते वक्त यातायात रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे एक स्थान पर आधे से एक घंटे तक तक दोनों ओर से जाम लग रहा है। वहीं, बैरगांव से आगे सड़क पर पड़े बोल्डर भी परेशानी का सबब बने हैं। स्थानीय निवासी दीपक सिंह व कुलदीप सिंह का कहना है कि कई स्थानों पर मलबा पड़ा होने से दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार शाम को भी मार्ग पर गुमखाल और सतपुली के बीच आधा किमी तक लंबा जाम रहा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें