फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस ने पीड़ित के खाते में लौटाए साइबर धोखाधड़ी के 3.5 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी जनपद पुलिस की साइबर सेल कोटद्वार की टीम ने ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से हुई ऑनलाइन ठगी की 3.5 लाख रुपये की धनराशि उसके खाते में वापस करा दी है। अपनी मेहनत की कमाई पाकर पीड़ित काफी खुश है और उसने साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।साइबर सेल प्रभारी एसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनपद में गठित साइबर सेल को साइबर ठगी संबंधी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। साइबर सेल कोटद्वार में लक्ष्मणझूला निवासी पन्नू राम ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 3,50,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। साइबर सेल कोटद्वार की टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित से ठगी गई शत-प्रतिशत धनराशि उसके खाते में वापस करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें