फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में फिर उठा रेशनलाइजेशन का मुद्दा

Thu, 13 Oct 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में रेशनलाइजेशन का मुद्दा एक बार फिर उठने लगा है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी नेता ने जल्द रेशनलाइजेशन प्रक्रिया पूरी किए जाने सहित कई अन्य समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की है। मांगों पर जल्द कार्रवाई न किए जाने की दशा में 15 नवंबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी नेता रविंद्र सिलवाल ने कुलसचिव को ज्ञापन भेज कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की है। रविंद्र सलिवाल ने कहा कि विवि को केंद्रीय विवि बने आठ वर्ष से अधिक हो चुकें है लेकिन अभी तक रेशनलाइजेशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।

कर्मचारियों का संवर्ग ढांचा भी नहीं बन पाया है, जिससे पदोन्नतियां प्रभावित हो रही हैं। विवि के सिविल इंजीनियरिंग अनुभाग पर आरोप लगाते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि इस विभाग में सिविल इंजीनियरिंग डिग्रीणारक अनुभवी व्यक्ति की भर्ती नहीं की गई है, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने  समस्याओं का जल्द निस्तारण न किए जाने पर 15 नवंबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें