फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूथ कांग्रेस ने अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jan 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर लगाया युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप
विज्ञापन

योजना को बंद करने की उठाई मांग
कोटद्वार। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निवीर भर्ती योजना का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए पूर्व की भांति सेना की भर्ती रैली आयोजित करने व अग्निवीर योजना में भर्ती हुए युवाओं को नियमित करने की मांग की है।
रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता काशीरामपुर तल्ला में एकत्रित हुए। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीर योजना के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। युवाओं को न ही सेना के जवानों की तरह कैंटीन, पेंशन, मेडिकल आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है और शहीद होने पर उन्हें शहीद का दर्जा भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद वे एक्स सर्विस मैन भी नहीं कहलाएंगे। प्रदर्शनकारियों में नीरज बहुगुणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी व अंकुश घिल्डियाल, पूर्व महासचिव शुभम सुयाल, दीपक, मनीष रावत, दीप, अंकुर केष्टवाल, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें