फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बरसात के बाद होगा दुगड्डा व गुमखाल के बीच हाईवे का चौड़ीकरण

Tue, 02 Jun 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
392.52 करोड़ की लागत से होना है कार्य
विज्ञापन

एनएच प्रशासन करा चुका है टेंडर की प्रक्रिया पूरी
कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच प्रस्तावित 18.10 किलोमीटर चौड़ीकरण कार्य के लिए क्षेत्रवासियों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। केंद्र सरकार से 392.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। वर्तमान में बांड बनाने की औपचारिकताएं चल रही है लेकिन मानसून नजदीक होने के कारण निर्माण कार्य बरसात समाप्त होने के बाद ही शुरू किया जाएगा।
कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार, दुगड्डा, गुमखाल, सतपुली और पौड़ी को जोड़ने के साथ ही श्रीनगर में ऋषिकेश-बदरीनाथ चारधाम मार्ग को जोड़ता है। वर्तमान में गुमखाल-सतपुली खंड पर डबल लेन निर्माण कार्य जारी है जिसे जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में दुगड्डा-गुमखाल खंड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था, जिसे इस वर्ष जनवरी में मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

परियोजना के लिए अधिग्रहीत वन भूमि में पेड़ों का कटान पहले ही किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के साथ अब बांड तैयार किए जा रहे हैं। 15 जून से मानसून सत्र शुरू होने की संभावना को देखते हुए निर्माण गतिविधियां फिलहाल स्थगित रखी गई हैं।

चौड़ीकरण से पर्यटन, रोजगार, व्यापार को मिलेगी गति
यह परियोजना चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही लैंसडौन छावनी क्षेत्र और जीआरआरसी मुख्यालय की कनेक्टिविटी बेहतर होने से रक्षा एवं प्रशासनिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। सड़क के टू-लेन उन्नयन से पर्वतीय क्षेत्रों में व्यापार, पर्यटन, रोजगार और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल व दुगड्डा के बीच 18.10 किमी. हिस्से के चौड़ीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मानसून के बाद चौड़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। वर्तमान में बांड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
- आशीष कुमार सैनी, जेई एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें