फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चोरगढ़ पेयजल योजना ठप, चार गांवों में गहराया संकट

Tue, 02 Jun 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त, शिकायत के बाद भी निगम नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन

कोटद्वार। भारी बारिश होने से नैनीडांडा ब्लॉक के चोरगढ़ पेयजल योजना ठप होने से संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को करीब दो किलोमीटर दूर स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल योजना की शीघ्र मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे धुमाकोट तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पूर्व प्रधान मनवर सिंह रावत, केशर सिंह, हेमराज, किशोरी लाल और बलवंत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1986-87 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने ठिठोली, चोरगढ़ मल्ला, चोरगढ़ तल्ला और डोलिया गांवों की पेयजल समस्या को देखते हुए चोरगढ़ पेयजल योजना को स्वीकृति दी थी। योजना के निर्माण के बाद वर्षों तक इन गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत पिछले वर्ष योजना का जीर्णोद्धार भी किया गया था लेकिन शुक्रवार रात मूसलाधार बारिश के कारण जल स्रोत प्रभावित हो गया और पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते चारों गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। पेयजल योजना ठप होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है, जिन्हें पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल मरम्मत कार्य कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

मामला अभी संज्ञान में आया है। संबंधित जेई को मौके पर भेजकर पेयजल लाइन की मरम्मत करा प्रभावित गांवों में पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारू कर दी जाएगी।
- अजय बेलवाल, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम द्वितीय शाखा, कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें