कण्वघाटी/किशनपुर। पीएमश्री शहीद लांस नायक धनवीर सिंह राणा राजकीय बालिका इंटर काॅलेज कण्वघाटी की करीब 200 छात्राओं ने एक्सपोजर विजिट के तहत प्रसिद्ध योगपीठ पतंजलि का शैक्षिक भ्रमण किया। उन्होंने पतंजलि योगपीठ के आचार्यकुलम, अनुसंधान भवन, योग भवन, पौधशाला आदि के बारे में जानकारी जुटाई।
प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। दल हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचा। छात्राओं ने योग, आयुर्वेद, हर्बल मेडिसिन की निर्माण प्रक्रिया के साथ ही संस्था के विभिन्न प्रकल्पों (योग, आयुर्वेद, अनुसंधान) के बारे में व्यावहारिक जानकारी ली। छात्र-छात्राओं ने योग और आयुर्वेद के भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के महत्व को समझा। प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना ने कहा कि भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय योग और आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा से परिचित कराना था। दल का नेतृत्व शिक्षिका भावना पांडे, ऊषा रावत, सीमा, ऋतु, किरण जागरवाल, अर्चना कंडवाल, सावित्री रावत, कल्पना जोशी, संगीता, हेमलता बडोला ने किया। संवाद