वार्ड नंबर 27 दुर्गापुर क्षेत्र में एक आरबीएम भंडारण के विरोध में छह दिन से चला आ रहा ग्रामीणों का विरोध धरना-प्रदर्शन तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और भंडारण स्वामी से वार्ता की। तय किया कि भंडारण में अब कोई नया भंडारण नहीं किया जाएगा और अवशेष आरबीएम की निकासी दिन में दो बजे से रात नौ बजे की बीच की जाएगी।
तहसीलदार ने भंडारण स्वामी को क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने और हर रोज सड़क पर दो समय पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विजयलक्ष्मी नेगी, शकुंतला देवी, लक्ष्मी देवी, अनीता नैथानी, अनीता देवी, बबीता भट्ट, सुषमा भट्ट, गणेशचंद्र, सतीश पोखरियाल, संतराम और विकास जुयाल आदि मौजूद थे।