फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पूर्व में हुई घोषणाओं को जल्द पूरा करे प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पैराशूट रेजिमेंट विशेष बल के गौरव सेनानियों की बैठक में डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में हुईं घोषणाएं अभी तक पूरी न होने पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार और विधानसभा अध्यक्ष से घोषणाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की गई। संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर तीन गौरव सेनानियों का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सिमलचौड़ में चंद्रशेखर चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा लालबत्ती चौराहे में वीर बाला तीलू रौतेली की प्रतिमा लगाने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व में हुई घोषणाओं को पूरा करने और स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग भी की। जिसमें मोटर नगर को विकसित करने, सिडकुल का विकास करने, नगर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराने, बेस अस्पताल कोटद्वार में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, नगर में पार्किंग की व्यवस्था, स्थानीय ठेकेदारों को निर्माण कार्य के ठेके देने, मालन पुल का जल्द निर्माण कराने, मेडिकल काॅलेज की स्थापना, जिला निर्माण, लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग के निर्माण आदि मांग शामिल हैं। बैठक में संगठन के अध्यक्ष गजराज सिंह नेगी, राम सिह, जसपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह गुसाईं, शिव सिंह रावत, सतेंद्र सिंह, मनवर सिंह और वीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें