फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: क्षेत्र में लगे स्मार्ट मीटरों को जल्द हटाए प्रदेश सरकार

Tue, 04 Nov 2025 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्मार्ट मीटर के विरोध में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने मंगलवार को 44वें दिन भी तहसील में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार साक्षी उपाध्याय व ऊर्जा निगम की अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को जौनपुर, इंदिरानगर आमपड़ाव, काशीरामपुर तल्ला समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने तहसील में पार्षद रीता देवी की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कहा कि पुराने स्मार्ट मीटर की वैधता 20 साल तक थी, लेकिन यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बगैर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में जनाधिकार मंच सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आशाराम, महेश नेगी, परमानंद, जीतू, मदन सिंह, तन्नू, स्वीटी, पीतांबर आदि शामिल रहे।
.
पुतला फूंकने की नहीं मिली अनुमति
कोटद्वार। प्रदर्शनकारियों द्वारा मंगलवार को ऊर्जा निगम कार्यालय के गेट के समक्ष पुतला फूंका जाना था, लेकिन तहसील प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इस पर प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंकने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें