फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सावन माह का संक्रांति पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया

Thu, 16 Jul 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नानकशाही केलेंडर के अनुसार सिख धर्म में सावन की संक्रांति पर गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाए गए। वहीं, श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लड़ीवार श्री सुखमनी साहिब के पाठ जारी रहे।
विज्ञापन

गाेविंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिंह सभा में बृहस्पतिवार सुबह मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरदीप सिंह की देखरेख में विशेष दीवान सजाए गए। श्री सुखमनी साहिब के पाठ, नितनेम के पाठ, कीर्तन और अरदास के बाद बारह माह का पाठ किया गया। अनंद साहिब के पाठ के बाद विशेष दीवान के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
वहीं, रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित श्री गुरुद्वारा माता बेंसरी बाई में भी सावन माह की संक्रांति श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रताप सिंह ने बाहर माह के पाठ का गायन करते हुए संगत को इस महीने की विशेषता बताई।
विज्ञापन

संध्याकालीन दीवान में श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस को समर्पित लड़ीवार श्री सुखमनी साहिब के पाठ करते हुए प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, बलराम भाटिया, राजकुमार छाबड़ा, मनोज सैनी, गुलशन डूडेजा, सरदार महिमा सिंह, स्त्री सत्संग की प्रधान प्रवेश भाटिया, पुष्पा भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें