फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बदहाल

Thu, 29 Jan 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल के जशोधरपुर ग्रोथ सेंटर की सड़कों पर हुए गड्ढे
विज्ञापन

स्थानीय लोग, उद्यमी और कर्मचारी कर रहे मरम्मत की मांग
कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर स्थित सिडकुल के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बदहाल सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने, राहगीरों के घायल होने और संबंधित विभाग के इस ओर ध्यान नहीं देने से लोगों में रोष है।

स्टील मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष कुकरेती, उद्यमी उम्मेद सिंह, रोहित गुप्ता, प्रदीप कुमार, हेमा देवी, हरीश बौंठियाल का कहना है कि जशोधरपुर औद्योगिक में फैक्टरियों के कारण भारी वाहनों का आवागमन लगातार रहता है। दो दिन पूर्व हुई बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी, मंदिर, बिजलीघर, फैक्टरियां होने के कारण सैकड़ों कर्मचारी यहां दोपहिया वाहनों से आवागमन करते हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों पर बने गड्ढों में गिरकर और बजरी पर रपटकर कर्मचारी व राहगीर घायल हो रहे हैं। ग्रोथ सेंटर में सिडकुल प्रशासन की ओर से फैक्टरी संचालकों से वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज भी लिया जाता है। इसके बावजूद सड़कें बदतर बनी है। स्थानीय लोगों, फैक्टरी संचालकों और कर्मचारियों ने सिडकुल प्रशासन से शीघ्र सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।

जशोधरपुर औद्योगिक में बिजलीघर और पुलिस चौकी होने के कारण लोगों का आवागमन बना रहता है। बदहाल सड़क के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। - बृजमोहन सिंह रावत, कर्मचारी। (फोटो)

बदहाल सड़कों के कारण फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले कर्मचारी और श्रमिक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। वहीं मालवाहक वाहन बदहाल सड़कों के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। - उम्मेद सिंह, उद्यमी। (फोटो)
विज्ञापन


खराब सड़कों का मामला संज्ञान में है। विभागीय अवर अभियंता के साथ सड़कों का निरीक्षण कर लिया गया है। एक सप्ताह के भीतर सड़कों में पैच वर्क का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-सन्नी चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल सिगड्डी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें