फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: झवाणा गांव के लिए प्रस्तावित 5 किमी सड़क निर्माण का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। झवाणा गांव के लिए तय सड़क के समरेखण (एलाइनमेंट) को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने के लिए शुक्रवार को लोनिवि, राजस्व व ब्लॉक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के साथ खुली बैठक की। बैठक में तय एलाइनमेंट के अनुसार मार्ग का निर्माण कराने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया। वर्तमान में ग्राम प्रधानों के बस्ते जमा होने और प्रशासकों को नीतिगत फैसले लेने का अधिकार न होने के कारण प्रस्ताव को डीएम पौड़ी को भेजा जा रहा है। इस पर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया जाएगा। तय एलाइनमेंट के अनुसार भैडगांव गदेरा से ग्राम झवाणा तक पांच किमी सड़क प्रस्तावित है।
विज्ञापन

झवाणा गांव के ग्रामीण वर्षों से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं। जिस पर शासन की ओर से पांच किमी. सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई। इस बीच जमणसारी और अन्य आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सड़क के एलाइनमेंट का विरोध करते हुए आमसौड़-पलेठा मार्ग से जमणसारी होते हुए मार्ग का निर्माण कराने की मांग शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में लोनिवि के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए थे। सड़क निर्माण को लेकर चल रहे गतिरोध को देखते हुए शुक्रवार को लोनिवि, राजस्व व ब्लॉक के अधिकारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी पौड़ी के आदेशों के क्रम में ग्रामसभा आमसौड़ के पंचायत भवन में ग्रामीणों की खुली बैठक बुलाई। इस दौरान झवाणा और सिद्धपुर के 178 परिवारों ने तय एलाइनमेंट के अनुसार 5 किमी सड़क बनाने पर सहमति जताई। वहीं, जमणसारी समेत आसपास के गांवों के 45 परिवारों ने प्रस्ताव का विरोध किया। प्रशासक एवं एडीओ (पंचायत) जयदीप रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहायक ग्राम विकास अधिकारी हुसैन अली, लोनिवि दुगड्डा के जेई अजय सैनी, राजस्व उपनिरीक्षक संगीता राज व राजेश राणा समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें