फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना से पानी छोडने से बढ़ा जल स्तर, एक फंसा

Mon, 23 May 2016 06:58 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
तूफान आने पर श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की स्पिल वे से इस तरह छोड़ा गया पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस में निर्मित स्पिल वे से अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ने से अलकनंदा नदी में खनन सामग्री निकाल और ला रहे रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। अचानक जल स्तर बढ़ने से एक आदमी टापू में फंस गया।
विज्ञापन


वहीं, मंगसू के निवासियों ने शक्ति नहर (पावर चैनल) से पानी के ओवर फ्लो होने की शिकायत करते हुए परियोजना संचालन कर रही कंपनी से पानी छोड़ने की मांग की। जबकि टापू में आदमी के फंसे होने से प्रशासन ने पानी रोकने के निर्देश दिए।

सोमवार को साइरन की ध्वनि के साथ परियोजना के स्पिल वे से पानी छोड़ दिया गया। अमूमन साइरन बजाने के कुछ देर बाद पानी छोड़ा जाता है। इस घटना से नदी में खनन सामग्री लेने गए ट्रक चालक और मजदूर तेजी से टापू से बाहर निकल गए, लेकिन एक व्यक्ति वहीं फंस गया।
विज्ञापन


वहीं अलकनंदा नदी पार के मंगसू गांव में ग्रामीणों ने परियोजना की नहर से ओवर फ्लो होने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि पानी उनके घरों में घुस गया है। उन्होंने परियोजना कार्यालय में जाकर बैराज के गेट खोलने की मांग की। जबकि टापू में एक व्यक्ति के फंसे होने से श्रीनगर प्रशासन ने कुछ देर पानी रोकने के निर्देश दिए। ताकि उसे बाहर निकाला जा सके।

इधर, परियोजना के जनंसपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा ने बताया कि पावर हाउस में एक मशीन में कुछ दिक्कत आ गई थी। इस वजह से स्पिल से पानी छोडना पड़ा। इधर, एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि फंसे हुए व्यक्ति को निकालने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें