फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ग्राम पंचायत जलेथा के गुणखिला तोक में लंगूर का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जलेथा के गुणखिला तोक में पिछले तीन दिनों से लंगूर उत्पात मचा रहे हैं। स्थिति यह है कि लंगूर ग्रामीणों और बच्चों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उन्हें लंगूर के उत्पात से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ग्राम पंचायत जलेथा के प्रधान जीतेंद्र सिंह ने बताया की लंगूर ने वीर सिंह और प्रकाश सिंह पर हमले का प्रयास किया, लेकिन वे लंगूर के हमले से बचने में सफल रहे। यह लंगूर बड़े लोगों और बच्चों पर हमला कर रहा है। लंगूर के उत्पात के चलते लोगों ने गुणखिला तोक में जाना छोड़ दिया है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वन विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें