फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ऑपरेशन सिंदूर नाटिका में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Mon, 22 Dec 2025 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। एवीएन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता में रंगारंग विंटर कार्निवल का आयोजन हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की संचालिका अनुराधा नैथानी शर्मा और डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने किया। छात्रों ने सामाजिक संदेश देते हुए रूखी-सूखी रोटी समूह नृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बंटोरी। स्पोर्ट्स प्रदर्शन में छात्रों की शारीरिक दक्षता और अनुशासन देखने योग्य रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राजस्थानी लोकनृत्य, रामलीला, हिमाचली नाटी डांस, प्रकृति थीम पर आधारित पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती नाटिका का मंचन किया। समसामयिक विषय पर आधारित ऑपरेशन सिंदूर नाटक ने सामाजिक चेतना जगाते हुए सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। दीपा ध्यानी, सौरभ राजपूत, वीरेंद्र देवरानी, पारस उनियाल, आशा भट्ट, सुरभि देवरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें