फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती को एकजुट होने का संकल्प लिया

Sat, 25 Jun 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांग्रेस रिखणीखाल के ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य कपोत्री देवी को ब्लाक महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन


रिखणीखाल में आयोजित महिला कांग्रेस के ब्लाक स्तरीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हुआ। इससे पूर्व सम्मेलन में पहाड़ों से हो रहे पलायन, जंगली जानवरों के बढ़ते उत्पात जैसी समस्याओं पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। कार्यकर्ता इस बात को सुनिश्चित करें कि इनका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने और बढ़ती महंगाई पर काबू न पा सकने पर रोष एवं विरोध जताया गया है।
विज्ञापन


सम्मेलन में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत का स्वागत किया गया। सम्मेलन में दीनबंधु बलोदी, पिंकी नेगी, नीलम रावत, सरोज बिष्ट और अंजू पुंडीर आदि उपस्थित थे। सम्मेलन में कपोत्री देवी को ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सावित्री देवी को उपाध्यक्ष और राजेश्वरी देवी और चंद्रकला देवी को महामंत्री, नीतू देवी और सोना देवी को संगठन सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें