कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में कोरोना महामारी के चलते लोगों को जागरूक करने के लिए किंग्डम ऑफ हेवन चाइल्ड केअर संस्था आगे आई है।
संस्था के पदाधिकारियों ने शिवपुर, आमपड़ाव और जौनपुर में जाकर करीब 150 लोगों को मास्क बांटे। साथ ही करीब 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन मेसी, सौरभ राजपूत, मनीराम सिंह मौजूद रहे।