कोरोना लॉकडाउन के तहत निर्धारित समय में आवश्यक सामग्री की दुकानों के अलावा अन्य दुकानों के खुलने की शिकायत पर एसडीएम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिना जरूरत की खुली 20 दुकान स्वामियों का चालान किया। शनिवार को एसडीएम योगेश मेहरा ने पुलिस कर्मियों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बाजार में धमक गए। उन्होंने गैर जरूरी सामान की दुकान खोलने वालों का चालन किया। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।