फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आखिरकार हस्तांतरित हुआ नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन का नवनिर्मित भवन आखिरकार स्टेशन अधीक्षक को हस्तांतरित कर दिया गया। अब यात्रियों को प्रतीक्षालय एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके भूतल पर वातानुकूलित यात्री प्रतीक्षालय, साधारण प्रतीक्षालय, शिशु कक्ष, अधिकारी कक्ष, शौचालय आदि का निर्माण किया गया है। वहीं ऊपरी मंजिल पर रिटायरिंग रूम, हॉल, रेलवे पुलिस कार्यालय बनाए गए हैं। इन सभी कक्षों पर ताले लटके हैं। इन्हें यात्रियों के उपयोग के लिए नहीं खोला गया है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एकमात्र अस्थायी शौचालय पर निर्भर होना पड़ रहा था और ट्रेन की प्रतीक्षा में इधर-उधर बैठकर वक्त गुजारना पड़ रहा था।
बीते तीन-चार दिन में विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर भीड़ काफी बढ़ गई थी। लोगों को प्रतीक्षा के लिए यहां न तो उचित स्थान मिल सका था और न ही वे शौचालयों का उपयोग कर सके थे। इसके अलावा विभिन्न ट्रेनों से आने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर आए दिन सुविधाओं का टोटा मिलने पर इसकी शिकायत रेलवे के मंडल कार्यालय को की जा रही थी।
विज्ञापन


अब गति शक्त यूनिट मुरादाबाद द्वारा रेलवे का नवनिर्मित भवन स्टेशन अधीक्षक को हस्तांतरित कर दिया गया है। हालांकि इसे औपचारिक कार्रवाई माना जा रहा है। दरअसल स्टेशन पर अभी भी यात्री सुविधाओं का अभाव है। यहां यात्री प्रतीक्षालयों समेत अन्य आवश्यक जगहों पर फर्नीचर नहीं पहुंचा है। स्टेशन परिसर एवं शौचालयों की सफाई व रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

.भवन हमारी सुपुर्दगी में दिया गया है। फर्नीचर आदि संसाधनों के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। जल्दी ही सभी यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -मनोज रावत, स्टेशन अधीक्षक कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें