फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र शुरू होने को, नहीं पहुंची किताबें

Tue, 19 Apr 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र शुरू होने के 19 दिन बाद भी आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क दी जाने वाले अधिकांश किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन की ओर से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा तक के छात्रों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी ज्यादातर किताबें अभी मुख्यालय तक नहीं पहुंची है। ऐसे में स्कूलों में अधिकांश विषयों में पठन- पाठन विधिवत रूप से शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार पांचवीं कक्षा तक की 25 किताबों के सेट में अभी कक्षा एक की हंसी खुशी, अंग्रेजी, कक्षा दो, चार और पांच की अंग्रेजी की किताबों के सेट ही जिला मुख्यालय आ पाए हैं। कक्षा तीन की अभी तक एक किताब का सेट नहीं पहुंचा है। जूनियर स्तर पर  छठी कक्षा की प्रेरक प्रसंग, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विषय, हमारा धरती हमारा जीवन, उर्दू, कक्षा सात की प्रेरक प्रसंग, गणित, सामाजिक विषय, उर्दू, कक्षा आठ की प्रेरक प्रसंग, सामाजिक विषय और उर्दू किताबों के सेट नहीं पहुंचे हैं।

इनका कहना है
विद्यालय में प्राइमरी कक्षाओं की कई किताबें नहीं पहुंची है। बिना किताबों के पठन- पाठन शुरू कराने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। किताबें नहीं होने से विद्यार्थी समझ नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

-विक्रम सिंह राणा शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव पाली

निशुल्क पाठ्य पुस्तकें जैसे जिला मुख्यालय पहुंच रही है उन्हें बीआरसी स्तर पर भेजा जा रहा है। अभी प्राइमरी कक्षाओं की पांच और जूनियर कक्षाओं की 17 किताबों के ही सेट जिला मुख्यालय आए हैं। - भारत भूषण परमार जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें