दो वर्षों से पीएमश्री जीजीआईसी में संचालित हो रही है ऑनलाइन कक्षाएं
कोटद्वार/कण्वघाटी। देहरादून से आई अनुश्रवण समिति की टीम ने पीएमश्री जीजीआईसी कोटद्वार में पिछले दो वर्षों से संचालित चाइनीज भाषा कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को निरीक्षण को पहुंची टीम का प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी ने स्वागत किया। अनुश्रवण समिति ने छात्राओं के प्रयासों को सराहा। मार्गदर्शक शिक्षिका मीनू अग्रवाल को भी प्रोत्साहित किया। सत्र के अंत में 10 दिन ऑफलाइन मोड पर कक्षाएं संचालित होती हैं। इसमें कक्षा 11 व 12 की 45 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
अनुश्रवण समिति की टीम में दून विश्वविद्यालय के प्रो. सैंकी चंद्रा, सहायक प्राध्यापक प्रो. दीपांशु, चाइनीज दूतावास से मिनिस्टर काउंसलर छन जियेवजुन, प्रथम सचिव चांग हाईलीन, तृतीय सचिव फांग बिन, सहायक सचिव छीवयेन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल शामिल रहे।
वहीं टीम ने भाबर के पीएमश्री जीजीआईसी कण्वघाटी (कलालघाटी) का निरीक्षण भी किया। टीम में दून विवि के प्रो. शैंकी चंद्रा, सहायक प्राध्यापक प्रो. दीपांशु, चीनी दूतावास के मिनिस्टर काउंसलर छन जियेनजुन, प्रथम सचिव चांग हाईलिन, तृतीय सचिव फांग बिन, सहायक सचिव छिनयेन, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल शामिल रहे।