फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: राप्रावि भयांसू में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, सामान बरामद

Thu, 09 Apr 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन/कोटद्वार। लैंसडौन कोतवाली पुलिस ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भयांसू में हुई चोरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि विगत आठ अप्रैल को मामले में राप्रावि भयांसू की प्रधानाध्यापिका रजनी अड़थ्वाल ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर स्कूल से कंप्यूटर, यूपीएस, मॉनीटर, चार्जर समेत ढोलक व अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने कोतवाली पुलिस को टीम गठित कर चोर की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों व मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई। मामले में आरोपी दीपक निवासी ग्राम पाली तल्ली को 24 घंटे को भीतर चोरी के माल सहित कोटद्वार रोड हटनिया से गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें