फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शोक में आधा दिन तक बंद रहा बैजरो क्षेत्र का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। काशीपुर-बुआखाल नेशनल हाईवे पर बैजरो के पास बुधवार देर शाम हुई वाहन दुर्घटना में मृत संदीप रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को ग्राम कुंड के पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। शोक में आधा दिन तक बैजरो का बाजार बंद रहा।बुधवार शाम को दिल्ली से थलीसैंण जा रही बुलेरो वाहन में संदीप रावत (31) निवासी कुंड, बैजरो से सवार हुआ। महज चार किमी दूर जाकर ही वाहन पूर्वी नयार नदी में जा गिरा था। गंभीर रूप से घायल संदीप को हायर सेंटर रामनगर रेफर किया गया था। परिजन उसे उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को संदीप का अंतिम संस्कार पैतृक घाट पर किया गया।
विज्ञापन




उपलब्ध नहीं कराई एंबुलेंस, पोस्टमार्टम के लिए ई-रिक्शा से ले गए शव

मृतक संदीप रावत के बड़े भाई महिपाल रावत का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में न एक्स-रे की सुविधा है और न ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा। अस्पताल में चिकित्सक तक नहीं है। इस कारण उन्हें गंभीर रूप से घायल संदीप को रामनगर अस्पताल ले जाना पड़ा। चार घंटे का सफर तय कर अस्पताल पहुंचने से पहले ही संदीप ने रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए उन्हें एंबुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराई गई। जिससे उन्हें शव को ई-रिक्शा में लेकर जाना पड़ा। जिससे सभी लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बीरोंखाल अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार व चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें