फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को चूहे मारने की दवा पिलाकर पिता ने भी खाया जहर

Sun, 15 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी जिले के पोखड़ा क्षेत्र के मयालगांव मेें दो मासूम बच्चों को चूहे मारने की दवा पिलाने के बाद पिता ने स्वयं भी जहर खा लिया। दोनों बच्चों को राजकीय मेडिकल कालेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल मेेें भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनके पिता को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

बच्चों की मां कुसुम ने अपने पति प्रवीण पंत (37 वर्ष) निवासी स्योलीगांव गुरालस्यूं पट्टी (चौबट्टाखाल तहसील) पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि मारपीट से तंग आकर वह अपने दोनों बच्चों गौतम (7) और रुद्राक्ष (6) के साथ गत चार जनवरी को अपने मायके मयालगांव चली गई थी। शुक्रवार को प्रवीण मयालगांव ही  पहुंच गया। रविवार सुबह प्रवीण ने उनको यह कहकर साथ चलने को कहा कि वह अब शराब नहीं पीएगा, लेकिन वह उसके साथ जाने से इनकार करने के बाद घर के काम में लग गई। कुसुम ने बताया कि इसी बीच प्रवीण ने चूहे मारने की दवा पानी में घोलकर बच्चों को जूस बताकर पिला दी। इसके बाद प्रवीण ने उसे धमकाया कि उसने दोनों को जहर खिला दिया है। यदि अब भी वह साथ नहीं चलेगी तो वह भी जहर पी लेगा। बच्चों को जहर पिलाने की बात सुनकर कुसुम घर आई और तत्काल ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी ले आई। पौड़ी से दोनों बच्चों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया। श्रीनगर से अब उन्हें 108 से हायर सेंटर भेजा गया है। बेस अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डा. मंजू ने बताया दोनों की स्थिति सामान्य करने के लिए पूरे प्रयास किए गए, लेकिन छोटे बच्चे की स्थिति नाजुक देखते हुए रेफर करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें