गत सात मई को एनएच पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच पांचवें मील के समीप हुए कार हादसे में घायल लैंसडौन निवासी व्यापारी अशोक अग्रवाल (63) ने मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार दौरान मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। उनके निधन पर लैंसडौन व्यापार मंडल ने गहरा शोक जताया है।
बीते सात मई लैंसडौन से कोटद्वार जा रही कार पांचवें मील के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई थी। हादसे में व्यापारी अशोक अग्रवाल और उनके पुत्र व्यापार मंडल लैंसडौन के सचिव मयंक अग्रवाल घायल हो गए थे। हादसे में मयंक को भी हल्की चोटें आई थी। उनके पिता का उपचार मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। जहां उनकी मृत्यु हो गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक जौहरी, कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, उपाध्यक्ष उषा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य लता खंडेलवाल ने शोक जताया।