फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: हिमालय क्रांति पार्टी ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद

Mon, 13 Apr 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सशक्त भू कानून, राजधानी गैरसैंण सहित कई जानकारी दी
विज्ञापन

पौड़ी। विकासखंड के ग्राम पिसौली में हिमालय क्रांति पार्टी ने ग्रामीणों के साथ बैठक में संवाद किया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी के विजन एक परिवार एक रोजगार , सशक्त भूकानून, राजधानी गैरसैंण और मूल निवास 1950 के बारे में जानकारी दी।
पिसौली में आयोजित बैठक में हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव डा. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी राजनीति के बजाए धरातल पर कार्य करने पर विश्वास करती है। कहा कि अभी डीयू में प्रवेश चल रहे हैं। यदि किसी का बच्चा वहां एडमिशन चाहता है और उसके इंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग चाहता हो तो पार्टी दिल्ली में फ्री कोचिंग दे रही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में अविवाहित युवाओं की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के अंदर वर्तमान में 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके ऐसे युवाओं की संख्या लगभग 60 हजार तक पहुंच गई है। यदि ऐसे युवाओं का विवाह नहीं हो पाता है तो भविष्य में भारी जनसांख्यिकीय असंतुलन बढ़ जाएगा और उत्तराखंड धीरे- धीरे मूल उत्तराखंडी लोगों से मुक्त होकर बाहरी राज्यों के निवासियों से युक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत, पिसौली महिला समूह की लक्ष्मी देवी, नगर महासचिव विपिन कुकरेती, नगर कार्यालय प्रभारी कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह गुसांई, कृष्ण लाल, राजेंद्र लाल, लक्ष्मी, प्रिया, धनेश्वरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें