The helicopter took off from the bride to her in-laws
- फोटो : amarujala
बीरोंखाल के बंगार गांव निवासी दुल्हन दीपा की विदाई में जब गांव में हेलीकाप्टर उतरा तो विदाई देखने के लिए आसपास के गांवों से भीड़ उमड़ पड़ी। चाचा ने अपनी इकलौती भतीजी की शादी को यादगार बनाने के लिए वायदे के अनुरूप उसकी विदाई के लिए हेलीकाप्टर किराए पर मंगवाया। दुल्हन बनी भतीजी हेलीकाप्टर में बैठकर देहरादून अपने ससुराल के लिए उड़ी।
बीरोखाल ब्लाक के ग्राम बंगार निवासी बृजभषण बौड़ाई ने बचपन में अपनी भतीजी दीपा से उसके विवाह को यादगार बनाने का वायदा किया था। बृजमोहन बौड़ाई की बेटी दीपा का विवाह देहरादून के कारगी गांव निवासी प्रदीप के साथ तय हुआ। 26 अप्रैल को बारात बस से बंगार गांव पहुंची। पूरा विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। जब विदाई का मौका आया तो दुल्हन के घर के बाहर खेत में दूल्हा-दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर पहुंच गया। हेलीकाप्टर देखते ही आसपास के गांवों के लोग भी विदाई देखने उमड़ पड़े।
चाचा ने दीपा को खुशी से हेलीकाप्टर में विदा किया। दुल्हन के चाचा बृजभूषण ने बताया कि उनके परिवार में एक ही बेटी है, इकलौती बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने देहरादून से पौने दो लाख रुपये में हेलीकाप्टर बुुक करवाया था।