फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शॉर्ट सर्किट के बाद नदीम की दुकान से फैली थी आग

Mon, 13 Apr 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन यूनिट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, मालगोदाम रोड पर जली थीं छह दुकानें
विज्ञापन

कोटद्वार। अग्निशमन यूनिट कोटद्वार की ओर से रविवार सुबह मालगोदाम रोड पर हुए अग्निकांड की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसमें लकड़ी कारोबारी नदीम की दुकान में शॉट सर्किट से आग लगने और इसके बाद अन्य दुकानें आग की चपेट में आने की बात कही गई है। अग्निकांड में लकड़ी कारोबारियों को 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
अग्निशमन अधिकारी महताब अली ने बताया कि रविवार को मालगोदाम रोड पर हुए अग्निकांड में छह लकड़ी कारोबारियों की दुकानें जल गई थी। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लकड़ी कारोबारी नदीम की दुकान में शाॅट सर्किट से आग लगी। रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद थी जिससे अग्निकांड का पता काफी देर बाद तब चला, जब वहां मौजूद लोगों ने दुकान से धुआं निकलते हुए देखा। त
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काफी सघन आबादी है और यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह अन्य दुकानों व घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। उन्होंने बताया कि दुकानों में अग्निशमन यंत्र तो थे लेकिन दुकानें बंद होने के कारण इन यंत्रों का उपयोग नहीं हो सका। सोमवार को भी लकड़ी कारोबारी अपनी दुकानों से जली हुई मशीनें व लकड़ियां निकालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें