फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 30.7 लाख की ठगी के पांचवें आरोपी को पश्चिमी बंगाल से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर स्थानीय युवक से 30.7 लाख की ठगी के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के पांचवें इनामी आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी पौड़ी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में गैंग लीडर व मास्टर माइंड समेत अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि कोटद्वार निवासी मयंक नेगी ने मामले में 8 सितंबर, 2024 को कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा कि सतीश कुमार और राज कुमार बैनर्जी उर्फ सुब्रत दोनों निवासी दिल्ली ने ईस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी की नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी नियुक्ति पत्र और ईस्टर्न रेलवे का आईकार्ड देकर उनसे 30,70,550 रुपये की धनराशि ठग ली है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने मामले में मुख्य अभियुक्त सतीश कुमार को दिल्ली से, सुब्रत रॉय को कोलकाता, छोटू पासवान और एक महिला आरोपी मंजू देवी दोनों निवासी धनबाद झारखंड को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन की कार्रवाई व गवाहों के बयान के आधार पर मामले में शशिराम मुर्मू निवासी चकमंडला थाना रामपुर जिला बीरभूम पश्चिम बंगाल का नाम भी प्रकाश में आया। आरोपी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपुर हाट पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड लेकर कोटद्वार लाया गया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन




.

संथाली जनजाति के एक गांव का मुखिया है आरोपी



कोतवाल ने आरोपी शशिराम मुर्मू से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि शशिराम बीरभूम पश्चिम बंगाल में संथाली जनजाति के एक गांव का मुखिया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एचडीएफसी बैंक की शाखा में ड्रीम कैचर कंसलटेंसी नाम से खाता खोला था। जिनमें आरोपियों ने वादी से कुल 17,68,550 रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें