श्रीनगर। जीपीएल (गढ़वाल प्रीमियर लीग) क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन देहरादून ईगल्स और श्रीनगर स्मैशर्स विजेता रहे। देहरादून ईगल्स ने उत्तरकाशी थ्रेसर्स को हराया, जबकि श्रीनगर स्मैशर्स ने चमोली रायल्स को पराजित किया।
रविवार को पहले मैच में उत्तरकाशी थ्रेसर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उत्तरकाशी के बल्लेबाज 17 ओवर में 80 रन ही बना पाए। उत्तरकाशी के बल्लेबाज विवेक गोस्वामी ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। देहरादून ईगल्स के गेंदबाज कृष्णकांत व राहुल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में देहरादून ने 8 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। देहरादून के बल्लेबाज इमरान ने 42 रनों की पारी खेली। देहरादून के राहुल को मैन आफ द मैच मिला।
दूसरे मैच में श्रीनगर स्मैशर्स और चमोली रायल्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। चमोली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चमोली ने 20 ओवर में 164 का स्कोर खड़ा किया। चमोली की ओर से हनीश ने 48 और प्रवेश दाहिया ने 37 रनों का योगदान दिया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए श्रीनगर ने 19 ओवर में 165 रनों का लक्ष्य हासिल किया। श्रीनगर के उमंग कंसवाल ने 52 और मुकंद ने 25 रन बनाए। उमंग मैन आफ द मैच रहे। धर्मेंद्र चौधरी व रवि रावत ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर कुलवीर उनियाल, आयुष मियां, पंकज मैंदोली, नीरज रावत और जितेंद्र राणा आदि मौजूद थे।