फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोडवेज बस पर खुलेआम शराब पीता दिखा चालक

Thu, 11 Dec 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई करने की कही बात
विज्ञापन

नशे में बस चलाने पर दो माह पहले सीज हो चुकी है एक बस
कोटद्वार। तमाम कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी सुधार होता नहीं दिख रहा है। रोडवेज डिपो परिसर में खड़ी बस में एक चालक सार्वजनिक रूप से शराब पीता नजर आया। डिपो अधिकारी मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
कोटद्वार डिपो की रेड बस लैंसडौन जाने के लिए डिपो परिसर में खड़ी थी। बस को गंतव्य के लिए रवाना होने में अभी कुछ समय शेष था। बस को एकांत में खड़ा देख रोडवेज डिपो के एक चालक उम्मेद पंवार ने बस को ही बार बना डाला। वर्दी पहने चालक ने बस में सार्वजनिक रूप से शराब पी और धूम्रपान किया।
विज्ञापन

बता दें कि यातायात पुलिस ने अभी दो माह पहले ही चार अक्तूबर को कोटद्वार-लैंसडौन के बीच कोटद्वार डिपो की रोडवेज बस को सीज किया था। जांच के दौरान बस का चालक नशे की हालत में मिला था। यातायात निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग की जा रही है। चालक के नशे की हालत में मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा समय-समय पर चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाने पर होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित चालक के खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -अनुराग पुरोहित, एआरएम, कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें