फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोडवेज डिपो परिसर में संयुक्त परिषद ने की नारेबाजी

Thu, 11 Dec 2025 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी, झोंकी जा रही ताकत
विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में कोटद्वार में पोस्टर किए चस्पा, निगम कर्मचारियों से शुरू किया व्यापक संपर्क
कोटद्वार। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ उत्तराखंड के बैनर तले 10 निगमों के अधिकारी और कर्मचारी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में 20 दिसंबर को देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारी परेड ग्राउंड से विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (यातायात शाखा) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो परिसर में नारेबाजी कर आंदोलन में बड़ी भागीदारी के लिए कर्मचारियों से व्यापक संपर्क किया। शाखा मंत्री कुलदीप प्रसाद ने बताया कि बुधवार को देहरादून में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी संवर्ग के कार्मिकों का नियमितीकरण करने, शेष रिक्त पदों पर नई भर्ती करने, राज्य कर्मचारियों की तरह शासन के आदेश निगम कर्मचारियों पर लागू करने, वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, सभी निगमों में शिथिलीकरण व सातवें वेतन आयोग के अनुसार मकान भत्ता शीघ्र लागू करने और वर्ष 2005 से नियुक्त हुए कर्मचारियों की पेंशन लागू करने की मांग को लेकर 20 दिसंबर को प्रभावी आंदोलन किया जाएगा।
शाखा मंत्री ने बताया कि इस बार आंदोलन में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, वन विकास निगम कर्मचारी संघ, उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ, डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संगठन, गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ, कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ, तराई बीज निगम रूद्रपुर और प्रदूषण बोर्ड कर्मचारी संगठन भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (यातायात शाखा) के अध्यक्ष जसविंदर सिंह, मंत्री कुलदीप प्रसाद के नेतृत्व में भगवती प्रसाद, महेशचंद, सतेंद्र चौहान, सुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद गुसाईं, सुनील जुयाल समेत कई कर्मचारी प्रांतीय बैठक में शामिल होकर लौटे और कोटद्वार में पोस्टर चस्पा करते हुए 20 दिसंबर के आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए कर्मचारियों से व्यापक संपर्क किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें