फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने परिचालक के सिर पर मारी रॉड

Sat, 02 Apr 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल कंडक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर एक वाहन चालक ने परिचालक के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। घायल को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल परिचालक की पत्नी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात जीएमओयू की बस में परिचालक के पद पर कार्यरत नरेंद्र सिंह रावत ड्यूटी से घर जा रहे थे, इतने में बस चालक भारत सिंह रावत उर्फ गुल्लू निवासी भदालीखाल ने उसके सिर पर रॉड मार दी। लहूलुहान हालत में शुक्रवार रात को ही उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसके सिर पर कई टांके आए हैं। शनिवार को घायल नरेंद्र सिंह की पत्नी हेमंती रावत की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने हमलावर बस चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर यहां एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी भेज भेजने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें