फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सरकार पर बरसा डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ

Mon, 02 Feb 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार और सतपुली में धरना-प्रदर्शन, 23 फरवरी तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन
विज्ञापन

कोटद्वार। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कोटद्वार और सतपुली में बैठक कर सरकार पर उनकी 27 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की। कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ द्वारा सरकार और शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल पा रहा है।
महासंघ के जिलाध्यक्ष कौशिद अली ने बताया कि सोमवार को कोटद्वार, सतपुली के साथ ही पौड़ी और श्रीनगर स्थित सभी शाखाओं में बैठक हुई। मांगाें के निराकरण के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा दो से 23 फरवरी तक प्रथम चरण का आंदोलन शुरू कर दिया गया है। बैठक में 27 सू़त्री मांगों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में समस्त तकनीकी विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स (अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता शामिल रहे। आगामी 10 और 18 फरवरी को गढ़वाल मंडल के समस्त जनपद मुख्यालयों पर डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, जनपद सचिव पौड़ी पूजा नेगी, शाखा अध्यक्ष कोटद्वार आशीष असवाल, शाखा अध्यक्ष पौड़ी सुमित नेगी, शाखा अध्यक्ष सतपुली कुंवर सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें