फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बिजली के खंभे से सिर टकराने से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 02 Feb 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घर का इकलौता बेटा था, रविवार रात सिगड्डी सिडकुल से लौटते वक्त रामदयालपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

कण्वघाटी (कोटद्वार)। भाबर के रामदयालपुर में रविवार रात एक युवक की बाइक नाली में गिर गई। इसी दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया जिससे उसकी मौक पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में झंडीचौड़ उत्तरी निवासी एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
कण्वघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजाराम डोभाल ने बताया कि झंडीचौड़ उत्तरी निवासी शमशेर सिंह (36) पुत्र महावीर सिंह ग्रोथ सेंटर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। रविवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे वह कंपनी से अपने घर की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार होने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया जिससे उसकी बाइक सड़क किनारे नाली में घुस गई।
विज्ञापन

इस दौरान उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभे से टकराने से सिर पर गंभीर चोट लग गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव कब्जे में लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

.
हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
बाइक सवार युवक शमशेर ने यदि हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। दरअसल, सिगड्डी सिडकुल से उसके घर की दूरी दो किमी से भी कम है। नजदीक का मामला होने के कारण शायद बाइक सवार ने हेलमेट पहनना जरूरी नहीं समझा लेकिन नियति को कुछ और की मंजूर रहा। परिजनों के अनुसार वह माता पिता का इकलौता बेटा था। वह विवाहित था, लेकिन कोई संतान नहीं है। अपने पीछे वह माता पिता, पत्नी और छोटी बहन को छोड़ गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कण्वघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज राजाराम डोभाल ने क्षेत्र के सभी दुपहिया वाहन सवारों को कम रफ्तार और हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें