फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द और गुणवत्तापूर्ण हो डिपो भवन का निर्माण, अतिक्रमण भी हटवाएं : एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने कोटद्वार रोडवेज डिपो एवं वर्कशॉप का निरीक्षण किया। डिपो के निर्माणाधीन भवन की प्रगति देखने के साथ ही कार्य में तीव्रता लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर रोडवेज डिपो पहुंचीं एमडी रीना जोशी ने नक्शे को देखकर चारों मंजिलों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को जाना। उन्होंने कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के एई बीएल गुप्ता, जेई विपुल पोखरियाल से बसों के प्लेटफार्म, वाहनों की पार्किंग, प्रशासनिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय, कैंटीन के संबंध में जानकारी की। सहायक अभियंता परिवहन पीके दीक्षित ने बताया कि 9.47 करोड़ रुपये के बजट से बन रहे भवन का निर्माण इसी वर्ष पूर्ण करने का लक्ष्य है। एमडी ने एआरएम अनुराग पुरोहित को डिपो क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने के संबंध में स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
एमडी रीना जोशी ने डिपो की आय-व्यय का जायजा लेने के साथ ही बसों को टिकट मशीन आवंटित करने और वापस जमा कराने की स्थिति देखी। इससे पहले खूनीबड़ में डिपो की वर्कशॉप का निरीक्षण किया। 11 बसों के होने का कारण पूछने पर बताया गया कि केवल एक बस मरम्मत में खड़ी है। अन्य बसें रूट से आई हैं, रूटीन जांच कराकर चली जाएंगी। इस दौरान महाप्रबंधक पवन मेहरा, क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चौहान, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




.

शासन में रखेंगी चिकित्सकों की कमी का मुद्दा



परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी को हाल ही में चिकित्सा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। बेस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के सवाल पर उन्होंने इस मामले को शासन स्तर पर रखने का आश्वासन दिया।

.



ट्रेनों और अन्य डिपो की बसों की स्थिति जानी

एमडी ने एआरएम से कोटद्वार रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों, गैर राज्यों की बसों के संचालन और कोटद्वार डिपो के महत्वपूर्ण रूट के बारे में पूछा और कहा कि दूसरों से बेहतर सेवा देंगे, तो निश्चित ही जनता का विश्वास हमारे प्रति और मजबूत होगा।



.

एआरएम साहब! क्या एसी बस चाहिए



एमडी ने एआरएम से एसी बस देने के बारे में पूछा, तो एआरएम ने मना कर दिया। उन्होंने बताया कि एक बस पहले संचालित थी। बेहतर रिजल्ट नहीं मिलने पर वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें