फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने उपलब्ध कराया पशुओं के लिए चारा

Sun, 22 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने कीर्तिनगर विकासखंड मुख्यालय में स्थित चारा भंडार में चारा उपलब्ध करा दिया है। भंडार पांच माह से खाली था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आए विभाग ने भंडार में चारा उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन


विकासखंड़ कीर्तिनगर मुख्यालय का चारा बैंक पांच माह से खाली पड़ा था। चारा नहीं होने से पशुपालकों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा था। कई पशुपालक पशुओं को बेचने के लिए मजबूर हो रहे थे। पशुपालक सचिदानंद बडोनी ने कहा कि चारा उपलब्ध कराए जाने के लिए विभाग से कई बार कहा गया, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। अमर उजाला के 22 मई के अंक में इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर विभाग ने कार्रवाई की है। पशु ुचिकित्साधिकारी डा. प्रीती पंत ने बताया चारा भंडार के लिए 350 बोरे चारा उपलब्ध हो गया है। उसे क्षेत्र के पशुपालकों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि चारा समाप्त होने के बाद दूसरा कोटा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें